लखीमपुर में ड्रैगन फ्रूट की एक हेक्टेयर खेती पर उद्यान विभाग दे रहा 160000 का अनुदान किसान उठाएं योजना का लाभ
खीरी जनपद में इस बार ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के लिए तीन हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अगर आप भी ड्रैगन फ्रूट की खेती करना चाहते हैं तो यह आपके पास सुनहरा मौका है. प्रभारी उद्यान अधिकारी लखीमपुर मृत्युंजय सिंह ने बातचीत करते हुए बताया कि ड्रैगन फ्रूट की खेती करे के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है. वहीं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. जिससे किसान उद्यान विभाग की वेबसाइट dbt.uphorticulture.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.