गुजरात-महाराष्ट्र में रेड अलर्ट हिमाचल-उत्तराखंड वाले भी बच नहीं पाएंगे जानें अपने शहर में कल का मौसम
गुजरात-महाराष्ट्र में रेड अलर्ट हिमाचल-उत्तराखंड वाले भी बच नहीं पाएंगे जानें अपने शहर में कल का मौसम
Kal Ka Mausam 31 July: देश के कई हिस्सों में 31 जुलाई को मानसून रौद्र रूप दिखाएगा. मौसम विभाग (IMD) ने गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय व मैदानी इलाकों में भारी से मूसलाधार बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल और उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट रहेगा. तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ कई शहरों में जलभराव, नदियों के उफान और यातायात प्रभावित होने का गंभीर खतरा बना रहेगा. दिल्ली एनसीआर में भी कल बारिश हो सकती है.