एक बार लगाया 25 साल तक होगी कमाई ड्रैगन फ्रूट की खेती से बदली नत्थू लाल की किस्मत उद्यान विभाग कर रहा जागरूक
एक बार लगाया 25 साल तक होगी कमाई ड्रैगन फ्रूट की खेती से बदली नत्थू लाल की किस्मत उद्यान विभाग कर रहा जागरूक
ड्रैगन फ्रूट की खेती की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि एक बार पौधे लगाने के बाद लगभग 25 वर्षों तक उत्पादन मिलता रहता है. इससे किसानों को बार-बार पौध तैयार करने या नई लागत लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती शुरुआती निवेश के बाद लंबे समय तक नियमित आय प्राप्त की जा सकती है. यदि किसान आधुनिक तकनीक और उचित देखभाल के साथ ड्रैगन फ्रूट की खेती करें तो कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं सिंचाई, पोषण और समय-समय पर पौधों की देखभाल से इसकी पैदावार भी बेहतर होती है.