लखीमपुरः मियांपुर की बंगाली महिलाएं घर बैठे बीड़ी बनाकर बन रहीं आत्मनिर्भर 1000 बीड़ी पर मिलते हैं 180 रुपये जानें प्रोसेस
लखीमपुरः मियांपुर की बंगाली महिलाएं घर बैठे बीड़ी बनाकर बन रहीं आत्मनिर्भर 1000 बीड़ी पर मिलते हैं 180 रुपये जानें प्रोसेस
मियांपुर गांव में कई महिलाएं अपने घरों में बीड़ी बनाने का काम कर रही हैं. बाहर से आने वाले लोग महिलाओं को बीड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराते हैं. महिलाएं घर पर बैठकर बीड़ी तैयार करती हैं और तैयार होने के बाद उन्हें वापस संबंधित लोगों को सौंप देती हैं. काम के हिसाब से महिलाओं को भुगतान किया जाता है. बीड़ी बनाने का काम करने वाली दीपा बताती हैं कि वे बंगाली समुदाय से आती हैं. पहले घर पर रहने के दौरान उनके पास आय का कोई साधन नहीं था.