25 करोड़ से बनकर तैयार कानपुर के पनकी धाम स्टेशन का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण एयरपोर्ट जैसी मिलेंगी सुविधाएं जाने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद से वर्चुअल माध्यम से पनकी धाम रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए इस स्टेशन को पूरी तरह नए और आधुनिक स्वरूप में विकसित किया गया है. पनकी धाम के साथ फतेहपुर और विंध्याचल रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन किया जाएगा. सबसे खास बात यह है कि पनकी धाम स्टेशन का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया था और अब वही इसका लोकार्पण भी कर रहे हैं. रेलवे अधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और स्टेशन परिसर को सजाया गया है.