Kanpur news: छोटे बैच कम फीस और बेहतर रिजल्ट NEET छात्रों की पहली पसंद बन रहा काकादेव
NEET UG 2026 (री-एग्जाम) के नतीजों के बाद कानपुर का काकादेव मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी का बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है. शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार छोटे बैच, व्यक्तिगत मार्गदर्शन, कम फीस और बेहतर परिणामों ने काकादेव को कोटा का मजबूत विकल्प बना दिया है. वहीं हिंदी माध्यम के सफल छात्रों की संख्या में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है.