लखनऊ इटावा दिल्ली को कनेक्ट करने वाला कानपुर का जाजमऊ गंगा पुल 4 महीने के लिए होगा बंद वाहनों का बदलेगा रास्ता
लखनऊ इटावा दिल्ली को कनेक्ट करने वाला कानपुर का जाजमऊ गंगा पुल 4 महीने के लिए होगा बंद वाहनों का बदलेगा रास्ता
Kanpur news: एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार जाजमऊ गंगा पुल कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है. पुल की बेयरिंग भी कमजोर हो गई हैं, इसलिए इसकी मरम्मत अब टालना संभव नहीं है. एनएचएआई निदेशक पंकज यादव ने बताया कि पुल को बंद करने की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी गई है. ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया गया है और जल्द ही पुल बंद करने की तारीख घोषित की जाएगी.