कानपुर में पांच साल में 26500 MSME इकाइयों ने बनाई नई पहचान सालाना 68 हजार करोड़ का कारोबार 30 देशों को उत्पाद निर्यात
कानपुर में पांच साल में 26500 MSME इकाइयों ने बनाई नई पहचान सालाना 68 हजार करोड़ का कारोबार 30 देशों को उत्पाद निर्यात
शहर के उद्यमियों का कहना है कि कानपुर के उद्योग अब सिर्फ स्थानीय बाजार तक सीमित नहीं हैं. यहां तैयार होने वाले लेदर, फुटवियर, सैडलरी, इंजीनियरिंग, पैकेजिंग, होजरी, टेक्सटाइल, बिस्किट, केमिकल, प्लास्टिक और फार्मा समेत दर्जनों उत्पाद अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, इटली, रूस, ब्राजील सहित 30 से अधिक देशों में निर्यात हो रहे हैं. यही वजह है कि कानपुर एक बार फिर देश के प्रमुख औद्योगिक शहरों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है.