कानपुरः जीएसवीएम में 349 करोड़ से बनेगा प्रदेश की सबसे बड़ा 13 मंजिला रिसर्च लैब आईआईटी व एचबीटीयू का मिलेगा सहयोग

Kanpur news: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में 349 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश की सबसे बड़ी 13 मंजिला रिसर्च लैब बनेगी. यह चिकित्सा शोध और इनोवेशन का केंद्र बनेगी, आईआईटी कानपुर व एचबीटीयू से भी सहयोग मिलेगा. नई रिसर्च लैब में एनिमल टेस्टिंग लैब, सेल कल्चर लैब समेत कई अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी. इससे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और शोधकर्ता अलग-अलग बीमारियों, दवाओं, उपचार की नई तकनीकों और चिकित्सा पद्धतियों पर व्यवस्थित तरीके से रिसर्च कर सकेंगे.

कानपुरः जीएसवीएम में 349 करोड़ से बनेगा प्रदेश की सबसे बड़ा 13 मंजिला रिसर्च लैब आईआईटी व एचबीटीयू का मिलेगा सहयोग