कानपुर में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु पर पहुंचा बाढ़ का खतरा बढ़ा सिंचाई विभाग ने बैराज के 30 गेट खोले जल पुलिस तैनात
सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर बैराज के गेट बंद किए जाएं तो पानी तेजी से आसपास के गांवों में फैल सकता है.इसी वजह से सभी गेट खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है.विभाग के अनुसार अगर पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का यही सिलसिला जारी रहा तो अगले एक-दो दिनों में चैनपुरवा समेत कई निचले गांवों तक गंगा का पानी पहुंच सकता है.इसे देखते हुए विभाग लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है और हर घंटे स्थिति का आकलन किया जा रहा है.