झांसी का 137 साल पुराना रेलवे वर्कशॉप आज भी लोकोमोटिव कोच और वैगन की मरम्मत का प्रमुख केंद्र शहर के विकास का बना पहिया
झांसी का 137 साल पुराना रेलवे वर्कशॉप आज भी लोकोमोटिव कोच और वैगन की मरम्मत का प्रमुख केंद्र शहर के विकास का बना पहिया
झांसी रेलवे वर्कशॉप, 1889 में अंग्रेजों द्वारा शुरू किया गया, 1895 से लोकोमोटिव, कोच और वैगन की मरम्मत कर रहा है. यह झांसी के विकास और रेलवे इतिहास का अहम हिस्सा है. उस दौर में रेलवे के लिए यह काम काफी अहम था क्योंकि लंबे सफर के दौरान इंजन और डिब्बों में तकनीकी खराबियां आती रहती थीं. हर छोटी बड़ी मरम्मत के लिए उन्हें किसी दूसरे शहर भेजना समय और पैसे दोनों के लिहाज से मुश्किल था. झांसी में वर्कशॉप बनने से रेलवे को इसी क्षेत्र में रखरखाव की सुविधा मिल गई. आगे चलकर यहां वैगन रिपेयर का काम ज्यादा प्रमुख हो गया और यह रेलवे के बड़े मरम्मत केंद्रों में शामिल हो गया.