गोंडा के किसान हनुमान प्रसाद मिश्रा ने सोलर पंप से सिंचाई को बनाया आसान और सस्ता सरकारी मिली सब्सिडी
गोंडा के किसान हनुमान प्रसाद मिश्रा ने सोलर पंप से सिंचाई को बनाया आसान और सस्ता सरकारी मिली सब्सिडी
हनुमान प्रसाद मिश्र ने बताया कि पहले वह खेतों की सिंचाई डीजल पंप से करते थे, जिससे काफी खर्च आता था. इसी दौरान जल संस्थान के अधिकारियों ने उन्हें सोलर पंप योजना की जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि इससे डीजल और बिजली, दोनों का खर्च बच जाएगा. इसके बाद उन्होंने योजना के तहत आवेदन किया और सोलर पंप लगवा लिया. उन्होंने बताया कि उनके पास ज्यादा खेती है, इसलिए वह सोलर पंप को स्थायी रूप से नहीं रखते. ट्रैक्टर की मदद से जरूरत के अनुसार इसे एक खेत से दूसरे खेत में ले जाकर सिंचाई करते हैं, जिससे समय और लागत दोनों की बचत हो रही है.