गोंडा में जन सहयोग से 20 साल पहले बना नर्मदेश्वर नाथ शिव मंदिर सावन में आस्था का केंद्र हजारों भक्त कराते हैं रूद्राभिषेक

गोंडा का नर्मदेश्वर नाथ शिव मंदिर सावन में आस्था का केंद्र है. लोकल 18 से बातचीत में मंदिर से जुड़े पंकज पाठक ने बताया कि सावन के महीने में यहां हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग रुद्राभिषेक कराने में असमर्थ होते हैं, वे केवल जलाभिषेक करके भी भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. ऐसी मान्यता है कि सावन में नर्मदेश्वर नाथ महादेव का रुद्राभिषेक या जलाभिषेक करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

गोंडा में जन सहयोग से 20 साल पहले बना नर्मदेश्वर नाथ शिव मंदिर सावन में आस्था का केंद्र हजारों भक्त कराते हैं रूद्राभिषेक