गोंडा के हरिओम मिश्र पढ़ाई के साथ दो बीघा खेत में लगाई अरवी अपनाई नई तकनीक अब होगी बंपर कमाई जानें
गोंडा जिले के एक युवा किसान हरिओम मिश्र पढ़ाई के साथ अरवी यानी घुईय की खेती कर रहे हैं. करीब दो बीघा खेत में उन्होंने अरवी की फसल लगाई है. कम लागत में खेती कर अच्छी आमदनी की उम्मीद है. लोकल 18 से बातचीत में प्रगतिशील किसान हरिओम मिश्र ने बताया कि वह करीब दो बीघा जमीन में अरवी की खेती कर रहे हैं. इस खेती में अभी तक करीब 4 से 5 हजार रुपये की लागत आई है.