गोंडा के राम सिंह की मचान विधि से लौकी की खेती कम लागत में ज्यादा पैदावार लाखों की सालाना कमाई से युवाओं के लिए नई प्रेरणा
गोंडा के राम सिंह की मचान विधि से लौकी की खेती कम लागत में ज्यादा पैदावार लाखों की सालाना कमाई से युवाओं के लिए नई प्रेरणा
लोकल 18 से बातचीत में राम सिंह ने बताया कि वह पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीकों का भी उपयोग करते हैं. वर्तमान समय में वह करीब एक बीघा क्षेत्र में मचान विधि से लौकी की खेती कर रहे हैं. इस तकनीक से पौधों की अच्छी बढ़वार होती है और उत्पादन भी अधिक मिलता है. बेहतर बीज, समय पर सिंचाई और फसल की नियमित देखभाल से पैदावार में काफी वृद्धि हुई है. यही कारण है कि खेती से उनकी आय लगातार बढ़ रही है.