गोंडा का मां विंध्यवासिनी मंदिर जहां एक भक्त की पुकार पर विराजीं मईया
लोकल 18 से बातचीत में मंदिर के महंत शशि कुमार ने बताया कि कई वर्ष पहले एक भक्त मां विंध्यवासिनी के परम उपासक थे. वह हर महीने विंध्याचल जाकर माता के दर्शन करते थे. समय के साथ उनकी भक्ति इतनी बढ़ गई कि उन्होंने हर सप्ताह विंध्याचल जाना शुरू कर दिया. लेकिन शादी होने के बाद उनके लिए बार-बार विंध्याचल जाना संभव नहीं रहा.