गोंडा का संकट मोचन हनुमान मंदिर जहां 7 मंगलवार पूजा करने से पूरी होती है मनोकामना
गोंडा के सब्जी मंडी के सामने स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. मान्यता है कि लगातार सात मंगलवार यहां दर्शन, पूजा, देसी घी का दीपक और बजरंगबली की परिक्रमा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं.