गोंडा का वो हनुमान मंदिर जहां 11 मंगलवार की पूजा से मिलती है भूत-प्रेत और ऊपरी बाधाओं से मुक्ति
गोंडा के झंझरी विकासखंड स्थित एक हनुमान मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. मंदिर के पुजारी के अनुसार, यहां लगातार 11 मंगलवार श्रद्धा और नियम के साथ पूजा-अर्चना करने की मान्यता है. मंगलवार को मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और सिंदूर, चमेली का तेल व प्रसाद अर्पित करते हैं.