बंदर की मौत के बाद बना था गोंडा का यह मंदिर आज दूर-दूर से पहुंचते हैं श्रद्धालु
मंगलवार को जुटती है भीड़: लोकल 18 से बातचीत के दौरान मंदिर के पुजारी धर्म प्रकाश बताते हैं कि मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है. इस दिन सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगती है. भक्त हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और लड्डू चढ़ाकर पूजा करते हैं. कई श्रद्धालु मंदिर में दीपक जलाकर अपनी मनोकामना भी मांगते हैं.