किसान मेले से अक्षैबर को मिला आइडिया अब एक खेत में ही करते हैं बेर अमरूद हल्दी और बैंगन की खेती अपनाते हैं ये तरीका
किसान मेले से अक्षैबर को मिला आइडिया अब एक खेत में ही करते हैं बेर अमरूद हल्दी और बैंगन की खेती अपनाते हैं ये तरीका
Business Idea: गोंडा के किसान अक्षैबर सिंह ने एक ही खेत में बेर, विदेशी अमरूद, हल्दी और बैंगन की मिश्रित खेती कर मिसाल कायम की है, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है. किसान अक्षैबर सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब 2 एकड़ जमीन में मिश्रित खेती शुरू की है. उनके खेत में बेर और विदेशी अमरूद के पौधे लगाए गए हैं. इन पौधों के बीच खाली जगह में हल्दी और बैंगन की खेती की जा रही है, जिससे खेत की पूरी जमीन का उपयोग हो रहा है. उन्होंने बताया कि अमरूद के पौधों के बीच करीब 12 फीट और बेर के पौधों के बीच करीब 6 फीट की दूरी रखी गई है. इन पौधों के बीच हल्दी और बैंगन की फसल लगाई गई है.