गाजियाबाद के जलेश्वर महादेव मंदिर के पीपल के पेड़ पर रहता है नाग-नागिन का जोड़ा शिवलिंग पर दिखता है अखंड भारत का नक्शा जानें मान्यता
गाजियाबाद के जलेश्वर महादेव मंदिर से जुड़ी सबसे अनोखी मान्यता यहां मौजूद प्राचीन पीपल के पेड़ से जुड़ी है. बताया जाता है कि इस पेड़ पर वर्षों से नाग-नागिन का एक जोड़ा निवास करता है. आज भी मंदिर में चढ़ाया जाने वाला जल और दूध सबसे पहले इसी पीपल के पेड़ पर अर्पित किया जाता है स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का विश्वास है कि नाग-नागिन का यह जोड़ा दो बार मंदिर की शिवलिंग पर दर्शन करने आता है और फिर वापस उसी पीपल के पेड़ पर लौट जाता है यही वजह है कि इस परंपरा का आज भी पूरी श्रद्धा के साथ पालन किया जाता है.