गाजियाबाद के 47 गांवों में बसेंगे छोटे जंगल औषधीय और फलदार पौधों से बदलेगी तस्वीर प्रदूषण पर लगेगा ब्रेक
गाजियाबाद के 47 गांवों में बसेंगे छोटे जंगल औषधीय और फलदार पौधों से बदलेगी तस्वीर प्रदूषण पर लगेगा ब्रेक
जिला पंचायत राज विभाग ने इस योजना के लिए जमीन चिन्हित कर ली है. चयनित ग्राम पंचायतों में आधा हेक्टेयर से लेकर दो हेक्टेयर तक भूमि उपलब्ध कराई गई है. जहां ग्राम वन विकसित किए जाएंगे जुलाई महीने से वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत होगी और एक महीने के भीतर पौधारोपण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा. इन ग्राम वनों में 500 से लेकर 2000 तक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे इनमें नीम, पीपल, बरगद, अर्जुन, आम, जामुन और तुलसी जैसे औषधीय, छायादार और फलदार पौधे शामिल होंगे. इन पौधों का चयन पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता बढ़ाने और ग्रामीणों को अधिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है.