रात में सड़क खाली देखकर न करें ये गलती येलो लाइट ब्लिंक हुई तो भी कट सकता है चालान

गाजियाबाद में रात के समय कई चौराहों पर येलो लाइट ब्लिंक करती नजर आती है. इसे देखकर वाहन चालक अक्सर रास्ता साफ समझकर तेज रफ्तार में चौराहा पार कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना भारी पड़ सकता है. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार ब्लिंकिंग येलो लाइट का मतलब ट्रैफिक नियम खत्म होना नहीं है. वाहन चालकों को रफ्तार कम करके चारों तरफ देखकर ही चौराहा पार करना चाहिए. ITMS कैमरों से यातायात उल्लंघन और तेज रफ्तार भी रिकॉर्ड हो सकती है.

रात में सड़क खाली देखकर न करें ये गलती येलो लाइट ब्लिंक हुई तो भी कट सकता है चालान