सावन में बदल गया चूड़ियों का ट्रेंड हरा-लाल कॉम्बो बना महिलाओं की पहली पसंद जानें कीमत
हरियाली तीज और सावन के मौके पर फिरोजाबाद की चूड़ी मार्केट में इस बार हरे रंग के साथ लाल चूड़ियों का कॉम्बो महिलाओं की पहली पसंद बना हुआ है. नई डिजाइनों वाली इन चूड़ियों की मांग देश के साथ-साथ अमेरिका, इंग्लैंड और बांग्लादेश जैसे देशों से भी बढ़ी है. हरे-लाल चूड़ियों के गुच्छे 110 रुपये से उपलब्ध हैं.