चित्रकूट के डोडामाफी गांव में पहुंचा हर घर नल योजना का पानी 15 साल पहले डाकुओं का रहता था खौफ ग्रामीणों में खुशी का माहौल
चित्रकूट के डोडामाफी गांव में पहुंचा हर घर नल योजना का पानी 15 साल पहले डाकुओं का रहता था खौफ ग्रामीणों में खुशी का माहौल
लोकल 18 की टीम जब चित्रकूट के डोडामाफी गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने बताया कि करीब 15 साल पहले तक यहां डकैतों का खौफ था. विकास योजनाएं गांव तक पहुंच ही नहीं पाती थीं, गर्मियों के दिनों में पानी की समस्या इतनी गंभीर हो जाती थी कि लोगों को कई किलोमीटर दूर स्थित कुओं और हैंडपंपों से पानी लाना पड़ता था. पानी भरने में घंटों का समय लग जाता था और पूरा परिवार इसी काम में जुटा रहता था. लेकिन अब समय के साथ स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है.