चित्रकूट के जिला स्टेडियम में 10 लाख में तैयार होगा आधुनिक बास्केटबॉल कोर्ट युवाओं को मिलेगा सुविधा
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की पहल पर जिला खेल स्टेडियम में बास्केटबॉल कोर्ट पर विशेष कुशन फ्लोरिंग और प्रोफेशनल मैटिंग बिछाई जा रही है. इस परियोजना पर जिला खनिज न्यास निधि के माध्यम से करीब 10 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं. इसका कार्य पूरा होने के बाद खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और खेल के दौरान चोट लगने की आशंका भी काफी हद तक कम हो जाएगी.