चित्रकूटः पाठा के जिन गांवों में रहता था डाकुओं का दहशत वहां 5000 लोगों को पहुंचा टोटी का पानी गांव में खुशहाली
Chitrakoot news: कुबरी गांव के रहने वाले दीन दयाल ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि हमारा गांव सबसे पिछड़ा गांव है. गर्मी के समय में हम लोगों को पानी लेने के लिए बैलगाड़ी या साइकिल से लगभग 1 से 2 किलोमीटर दूर नदी या तो फिर कुएं में जाना पड़ता था. जिससे हमारा काफी समय बर्बाद होता था लेकिन जब से हर घर नल योजना के तहत हमारे घर में पानी आने लगा है तब से हमारी सारी समस्याएं हल हो गई हैं और अब हम लोग स्वच्छ पानी अपने घर पर ही पा रहे हैं. उनका कहना है कि हमारा गांव इतना पिछड़ा था कि हम लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था कि हम लोगों को घर पर ही स्वच्छ पानी मिलने लगेगा. हमारे ग्राम पंचायत में लगभग 5000 लोगों की बस्ती है.