चित्रकूट के डॉ विभांशु गुप्ता गांवो में लगा रहे निशुल्क कैंसर जांच शिविर लोगों को जागरूक कर बचा रहे जान

चित्रकूट के डॉ. विभांशु गुप्ता 17 साल से निशुल्क कैंसर जांच शिविर लगा रहे हैं. वे लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक कर रहे हैं और समय पर पहचान के लिए गांवों में कैंप लगाते हैं. कैंसर का सबसे बड़ा खतरा इसकी देर से पहचान है. आज भी चित्रकूट में ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी के अभाव और आर्थिक परेशानियों के कारण अधिकांश लोग इसके शुरुआती लक्षणों को नजर अंदाज कर देते हैं. जब तक मरीज अस्पताल पहुंचता है, तब तक बीमारी अक्सर अंतिम चरण में पहुंच चुकी होती है.

चित्रकूट के डॉ विभांशु गुप्ता गांवो में लगा रहे निशुल्क कैंसर जांच शिविर लोगों को जागरूक कर बचा रहे जान