चित्रकूट का मावा अब देश-विदेश में बनाएगा पहचान ओडीओसी योजना के तहत उद्यमियों को मिलेगा अनुदान जानें
चित्रकूट जिले में एक जिला एक व्यंजन के तहत मावा (खोया) को चुना गया था. जिसको लेकर अब चित्रकूट का खोया जिला नहीं बल्कि देश विदेश तक अपनी पहचान बनाने जा रहा है. इसमें यूपी सरकार की ओर से संचालित एक जनपद एक व्यंजन वित्त पोषण सहायता योजना ओडीओसी के तहत चित्रकूट जिले के चयनित उत्पाद मावा के उद्योगों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. इसका लाभ चित्रकूट के लोग ले सकते है.