चित्रकूट के प्राचीन कोठी तालाब की ढाई करोड़ से बदलेगी सूरत पर्यटकों को मिलेगी आकर्षक सुविधा
चित्रकूट के प्राचीन कोठी तालाब की ढाई करोड़ से बदलेगी सूरत पर्यटकों को मिलेगी आकर्षक सुविधा
चित्रकूट के कोठी तालाब सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास परियोजना पर लगभग 2.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. इस परियोजना का निर्माण कार्य यू.पी. प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड, बांदा इकाई के माध्यम से कराया जा रहा है,वर्तमान में लगभग 42 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. इस परियोजना में अभी तक करीब 72 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं. बता दे कि तालाब के आसपास पर्यटकों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. जिसमें कैफेटेरिया और फूड कोर्ट, बैटरी चालित नौकाओं के लिए स्टोरेज ब्लॉक, तालाब के पानी को स्वच्छ बनाए रखने के लिए एरेटर, आकर्षक स्ट्रीट लाइट, साइनेज, विद्युत व्यवस्था और सुंदर लैंडस्केपिंग शामिल हैं