बरेली के दुर्गेश मिश्रा ने लंदन से किया किचन मैनेजमेंट का कोर्स खोला मल्टी-क्यूजीन रेस्टोरेंट परोस रहे देशी-विदेशी स्वाद बने सफल उद्यमी जानें

Success story: लोकल 18 से खास बातचीत करते हुए दुर्गेश ने बताया कि देश में बेहतर अवसर होने के बावजूद दुर्गेश अपनी मां की प्रेरणा से भारत लौट आए. उनका मानना है कि असली पहचान, सम्मान और सुकून अपने देश में रहकर काम करने में है. इसी सोच के साथ उन्होंने बरेली में रंगरेज ब्रांड की शुरुआत की. साल 2017 में एक छोटे से हाईवे ढाबे के रूप में शुरू हुआ यह सफर आज रंगरेज किचन और रंगरेज कैफे जैसे मल्टी-क्यूजीन रेस्टोरेंट मॉडल में बदल चुका है. बरेली और लखनऊ में इसके कई आउटलेट संचालित हो रहे हैं

बरेली के दुर्गेश मिश्रा ने लंदन से किया किचन मैनेजमेंट का कोर्स खोला मल्टी-क्यूजीन रेस्टोरेंट परोस रहे देशी-विदेशी स्वाद बने सफल उद्यमी जानें