बरेली की 185 साल पुरानी ऐतिहासिक जिला जेल 173 करोड़ से बनी हाईटेक 2579 कैदियों की क्षमता के साथ फिर सक्रिय जाने सुविधा
बरेली की 185 साल पुरानी ऐतिहासिक जिला जेल 173 करोड़ से बनी हाईटेक 2579 कैदियों की क्षमता के साथ फिर सक्रिय जाने सुविधा
ब्रिटिश शासनकाल में वर्ष 1841 में स्थापित यह जेल भारतीय इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम की अनेक महत्वपूर्ण घटनाओं की साक्षी रही है. अंग्रेजों ने इसे रणनीतिक रूप से पुलिस लाइन्स और कचहरी के निकट बनाया था. ताकि किसी भी विद्रोह या आंदोलन की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके. इस जेल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, सीमांत गांधी के नाम से प्रसिद्ध खान अब्दुल गफ्फार खान, गोविंद बल्लभ पंत, एमएन रॉय, महावीर त्यागी और प्रसिद्ध साहित्यकार यशपाल जैसे कई स्वतंत्रता सेनानी कैद रह चुके हैं.