बरेली में अगस्त क्रांति के दौरान आजादी के दीवानों ने फूंक दिया कलेक्ट्रेट का रिकॉर्ड रूम जानें इतिहास

बरेली का स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास गौरवशाली रहा है. 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में क्रांतिकारियों ने कलेक्ट्रेट रिकॉर्ड रूम में आग लगा दी थी. वहीं 1857 की पहली क्रांति के दौरान भी यहां अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जबरदस्त संघर्ष हुआ था. मेथोडिस्ट चर्च और नकटिया पुल से जुड़े संघर्षों की यादें आज भी बरेली के इतिहास में दर्ज हैं. नकटिया पुल की लड़ाई में अंग्रेजी सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा था. और इस संघर्ष से जुड़े अंग्रेज सैनिकों की कब्रें आज भी मौजूद हैं.

बरेली में अगस्त क्रांति के दौरान आजादी के दीवानों ने फूंक दिया कलेक्ट्रेट का रिकॉर्ड रूम जानें इतिहास