दिल्ली में पतंग उड़ाने पर लग सकता बिजली का करंट दिल्ली मेट्रो ने की लोगों से अपील
दिल्ली मेट्रो ने लोगों से ऊंची मेट्रो लाइनों के पास पतंग न उड़ाने की अपील की है. डीएमआरसी का कहना है कि 25,000 वोल्ट के बिजली के तारों से करंट लगने का खतरा है, जिससे जान जा सकती है और मेट्रो सेवाएं बाधित हो सकती हैं.