बरेली के धोपेश्वरनाथ मंदिर में सावन मेले की भव्य तैयारी नाथ कॉरिडोर परियोजना बना आस्था का केंद्र
बरेली के धोपेश्वरनाथ मंदिर में सावन मेले की भव्य तैयारी नाथ कॉरिडोर परियोजना बना आस्था का केंद्र
बरेली के ऐतिहासिक धोपेश्वरनाथ मंदिर में इस बार सावन मेले को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं. नवनिर्मित धोपेश्वरनाथ चौराहा अब केवल एक यातायात केंद्र नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा और धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है. नाथ कॉरिडोर परियोजना के तहत पूरे क्षेत्र को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है. कैंटोनमेंट बोर्ड की सीईओ डॉक्टर तनु जैन ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि सावन की शुरुआत से पहले धोपेश्वरनाथ मंदिर और धोपेश्वरनाथ चौराहा उसके आसपास का इलाका भक्तिमय माहौल में रंगने लगा है.