बहराइच के विनोद ने खेती के साथ शुरु किया साइड बिजनेस नये रास्ते से 300000 की होती है कमाई

बहराइच जिले के महसी क्षेत्र के गांव पिपरी में रहने वाले विनोद कुमार मिश्रा किसान ने जानकारी देते हुए अपने जीवन गाथा सुनाई. इन्होंने बताया बड़ा परिवार होने के नाते इनके पास जो 8 से 10 बीघा की जमीन है उस पर खेती तो होती है. लेकिन ले दे कर सब खा पी कर खत्म हो जाता है. तब बाहर जाने की ठानी जिसको लेकर दिल्ली गए मुंबई गए लुधियाना गए. तमाम जगहों पर काम किया, लेकिन समस्या तब होती जब खेती का सीजन होता तो वापस आना पड़ता था और काम भी इसके नाते छूट जाता था और बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता.

बहराइच के विनोद ने खेती के साथ शुरु किया साइड बिजनेस नये रास्ते से 300000 की होती है कमाई