बहराइचः सालारगंज मोहल्ले के नाले का ढक्कन कई महीनों से टूटा दुर्घटना को दे रहा है दावत आए दिन चपेट में आते हैं लोग
बहराइचः सालारगंज मोहल्ले के नाले का ढक्कन कई महीनों से टूटा दुर्घटना को दे रहा है दावत आए दिन चपेट में आते हैं लोग
बहराइच शहर के मोहल्ला सलारगंज स्थित मोहताज खाना कॉलोनी के मुख्य द्वार पर बना नाला पिछले कई महीनों से स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है. नाले को ढकने वाला ऊपरी पत्थर काफी समय से टूटा पड़ा है, जिसके कारण नाले का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से खुला हुआ है. इस बदहाल व्यवस्था के चलते मुख्य मार्ग से गुजरने वाले हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.