बहराइच को मिलेगी विकास की नई रफ्तार 22 करोड़ से बनेगा नया गोलवाघाट पुल और फोरलेन सड़क
बहराइच शहर को लखनऊ मार्ग से जोड़ने वाले गोलवाघाट पुल और महाराणा प्रताप चौक तक फोरलेन डिवाइडर युक्त सड़क निर्माण की योजना को गति मिल गई है. करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 120 मीटर लंबे नए वन-वे पुल और चौड़ी सड़क से शहर को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी, वहीं व्यापार और आवागमन को भी नई रफ्तार मिलेगी.