आजमगढ़ के मिट्टी के बर्तन के साथ लौंगलता सफेद गाजर का हलवा ODOC में होंगे शामिल जिले को मिलेगी नई पहचान
आजमगढ़ के मिट्टी के बर्तन के साथ लौंगलता सफेद गाजर का हलवा ODOC में होंगे शामिल जिले को मिलेगी नई पहचान
ODOC योजना के अंतर्गत आजमगढ़ जनपद के विशिष्ट व्यंजनों में शामिल सफेद गाजर के हलवे के साथ-साथ लौंगलता और मूंग दाल की तहरी का मूल संवर्धन उत्पादन, क्षमता वृद्धि, गुणवत्ता सुधार और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उनकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके. इसके लिए इन वस्तुओं की ब्रांडिंग और पैकेजिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इन व्यंजनों का उत्पादन बढ़ाने के लिए आधुनिक पैकेजिंग मशीन, रैपर सीलर आदि की स्थापना के साथ-साथ कोल्ड स्टोरेज के लिए डीप फ्रीजर, मिनी कोल्ड रूम आदि की स्थापना, फूड टेस्टिंग के साथ-साथ व्यंजनों की सेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए जरूरी मशीनों की स्थापना, क्लाउड किचन की स्थापना आदि चीजों की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी.