आजमगढ़ के फूलपुर तहसील में बनने जा रहा 30 बेड का हाईटेक आयुष अस्पताल मिलेंगी ये सुविधायें

आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पवई ब्लाक के खंडोरा क्षेत्र में 30 बेड का आधुनिक आयुर्वेदिक अस्पताल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है . जनपद में इस आधुनिक आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण से शहर वासियों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी गुणवत्ता युक्त आयुर्वेदिक चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध होगी. इसके साथ-साथ उन्हें यूनानी एवं होम्योपैथिक जैसी चिकित्सा की व्यवस्था भी एक ही परिसर में उपलब्ध कराई जाएगी.

आजमगढ़ के फूलपुर तहसील में बनने जा रहा 30 बेड का हाईटेक आयुष अस्पताल मिलेंगी ये सुविधायें