बिना पूंजी व खुद के जमीन के युवा करें मोरिंगा की खेती आजमगढ़ के किसान राजेश यादव ने बनाया नया मॉडल लाखों में हो रहा मुनाफा
आजमगढ़ के इस प्रगतिशील किसान के द्वारा अपनाए गए कृषि के व्यावसायिक मॉडल का इस्तेमाल करते हुए आज के नए युवा किसान भी इससे जुड़ सकते हैं और कृषि क्षेत्र में व्यवसाय शुरू करते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बना सकते हैं. किसान राजेश यादव के द्वारा मुख्य रूप से सहजन की व्यावसायिक खेती की जाती है. उनके द्वारा उनके गांव में सड़क के किनारे खाली पड़ी वन विभाग की सरकारी जमीनों का इस्तेमाल किया जाता है.