शनिदेव 27 जुलाई से 11 दिसंबर तक मीन राशि में वक्री रहेंगे मेष कर्क मकर और मीन राशि बरतें सावधानी

अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि धर्मशास्त्रों के अनुसार ग्रहों की चाल समय-समय पर बदलती रहती है. कभी ग्रह गोचर करते हैं तो कभी वक्री होकर विशेष फल प्रदान करते हैं. शनि देव न्याय और कर्म के देवता माने जाते हैं. इसलिए उनकी चाल में परिवर्तन व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है. इस बार शनि मीन राशि में वक्री हैं, जिसका असर विशेष रूप से मेष, कर्क, मकर और मीन राशि के लोगों पर अधिक देखने को मिल सकता है. उनके अनुसार इन चार राशियों के जातकों के जीवन में अचानक आर्थिक खर्च बढ़ने, परिवार में तनावपूर्ण परिस्थितियां बनने, अस्पताल के चक्कर लगाने, कार्यों में रुकावट आने, बनते-बनते काम बिगड़ने, वाद-विवाद की स्थिति पैदा होने और दुर्घटना जैसी संभावनाओं के संकेत बन सकते हैं.

शनिदेव 27 जुलाई से 11 दिसंबर तक मीन राशि में वक्री रहेंगे मेष कर्क मकर और मीन राशि बरतें सावधानी