आपकी विधायकी क्यों न रद्द कर दी जाए TMC के 10 बागी MLA को नोटिस ममता बनर्जी के गुट की याचिका पर आदेश

पश्चिम बंगाल की राजनीति में टीएमसी पर कब्जे की जंग अब सीधे कानूनी और विधायी अखाड़े में तब्दील हो गई है. पार्टी में हुई टूट के बाद ममता बनर्जी गुट की याचिका पर बड़ा एक्शन लेते हुए विधानसभा सचिवालय ने बागी खेमे के 10 कद्दावर विधायकों को कारण बताओ नोटिस थमा दिया है. सचिवालय ने इन सभी से सात दिनों के भीतर लिखित जवाब तलब किया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते क्यों न उनकी विधायकी रद्द कर दी जाए. इस कदम से सदन में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी, फिरहाद हकीम, अरूप रॉय और जावेद खान जैसे बड़े क्षत्रपों की विधानसभा सदस्यता पर तलवार लटक गई है.

आपकी विधायकी क्यों न रद्द कर दी जाए TMC के 10 बागी MLA को नोटिस ममता बनर्जी के गुट की याचिका पर आदेश