अयोध्या जाने से पहले चेक कर लें रूट सावन में कई दिनों तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
सावन में अयोध्या जाने की योजना बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक रूट जरूर जांच लें. कांवड़ यात्रा, श्रावण सोमवार, शिवरात्रि, नागपंचमी, झूला मेला और श्रावण पूर्णिमा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अलग-अलग तारीखों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है. सुल्तानपुर, रायबरेली, गोरखपुर, कानपुर, आगरा समेत कई दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं.