Hariyali Teej 2026: सुहाग से सौभाग्य तक हरियाली तीज पर शिव-पार्वती की पूजा से मिलेंगे ये आशीर्वाद
हरियाली तीज का पर्व इस साल 15 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा. सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु की कामना से निर्जला व्रत रखेंगी, जबकि कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए शिव-पार्वती की पूजा करेंगी. ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार सिद्धि योग, शिव योग और शनिवार का खास संयोग बन रहा है, जिससे पर्व का महत्व और बढ़ गया है.