अयोध्या में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने के लिए 27 नए डॉक्टर तैनात इलाज के लिए नहीं काटना होगा लखनऊ का चक्कर
अयोध्या में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने के लिए 27 नए डॉक्टर तैनात इलाज के लिए नहीं काटना होगा लखनऊ का चक्कर
अयोध्या में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने के लिए 27 नए डॉक्टर तैनात कर दिए गए हैं. जिला अस्पताल, श्रीराम अस्पताल और ग्रामीण सीएचसी पीएचसी में विशेषज्ञ इलाज अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगा. अब तक डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता था. कई बार विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में गंभीर रोगियों को रेफर करना पड़ता था, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था. नए डॉक्टरों की तैनाती के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है.