कम बारिश में भी सुरक्षित रहेगी खेत! धान के साथ करें ये खेती किसानों को होगा दोहरा फायदा एक्सपर्ट से जानें तरीका

बिलासपुर जिले के जैविक किसान जदूनंदन प्रसाद वर्मा ने किसानों को मौसम के अनुसार खेती में बदलाव करने की सलाह दी है. उनका कहना है कि कम बारिश की आशंका को देखते हुए किसान जल्दी पकने वाली धान की किस्मों के साथ दलहन और तिलहन फसलों को अपनाकर नुकसान से बच सकते हैं. बदलते मौसम में सिर्फ एक फसल पर निर्भर रहना जोखिम भरा हो सकता है. अगर किसान धान के साथ दूसरी फसलें भी लगाएंगे तो कम बारिश की स्थिति में अतिरिक्त आमदनी का सहारा मिलेगा. अच्छी बारिश होने पर यही फसलें खेत के लिए जैविक खाद का काम करेंगी.

कम बारिश में भी सुरक्षित रहेगी खेत! धान के साथ करें ये खेती किसानों को होगा दोहरा फायदा एक्सपर्ट से जानें तरीका