आगरा के वेद सिंह हलवाई के 25 साल पुराने दुकान के मसालेदार आलू-पनीर भरे समोसे 12 रुपये में दो चटनी के साथ मिलता है लाजवाब स्वाद
आगरा के वेद सिंह हलवाई के 25 साल पुराने दुकान के मसालेदार आलू-पनीर भरे समोसे 12 रुपये में दो चटनी के साथ मिलता है लाजवाब स्वाद
Agra Famous Samosa: आगरा के समोसे ताजमहल की तरह ही मशहूर हैं. पश्चिमपुरी में वेद सिंह हलवाई की दुकान 25 सालों से घर के मसालों और पनीर से बने खास समोसे 12 रुपये में दो चटनी के साथ परोस रही है. इसके लिए उबले आलू में घर के पारंपरिक मसालों के साथ कुछ खास मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो समोसे के स्वाद को और बढ़ा देते हैं. समोसा कारीगर ने बताया मसालों का सही संतुलन ही समोसे को खास बनाता है. बाहर से कुरकुरी परत और अंदर से मसालेदार आलू की भरावन इसे स्वादिष्ट बनाती है. इसके साथ खट्टी और मीठी चटनी परोसी जाती है.