आगरा का ड्राई केसर पेठा जिसे खाने और खरीदने के लिए सात समुन्द्र पार से आते हैं विदेशी पर्यटक ताजमहल के बाद बना खास तोहफा
आगरा का ड्राई केसर पेठा जिसे खाने और खरीदने के लिए सात समुन्द्र पार से आते हैं विदेशी पर्यटक ताजमहल के बाद बना खास तोहफा
Dry Kesar Petha: आगरा का पेठा, खासकर ड्राई केसर पेठा, विदेशी पर्यटकों को खूब भा रहा है. ड्राई केसर पेठे को पर्यटक आसानी से अपने साथ पैक कराकर ले जा सकते हैं. सूखा होने के कारण इसके लीक होने की संभावना कम रहती है और इसे लंबे समय तक सुरक्षित भी रखा जा सकता है. यही वजह है कि कई विदेशी पर्यटक इसे अपने देश तक ले जाते हैं. पेठे की खास खुशबू, स्वाद और अलग-अलग वैरायटी पर्यटकों को आकर्षित करती है. आगरा आने वाले पर्यटकों के लिए ताजमहल की यादों के साथ यहां का पेठा भी एक खास तोहफा बन चुका है.