कोई जज गैस एजेंसी चला रहा कोई अयोग्य ऑक्शनर नियुक्त कर रहाआखिर निचली अदालतों में चल क्या रहा है
कोई जज गैस एजेंसी चला रहा कोई अयोग्य ऑक्शनर नियुक्त कर रहाआखिर निचली अदालतों में चल क्या रहा है
दिल्ली की निचली अदालतों से जुड़े तीन मामलों ने न्यायिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक जज पर गैस एजेंसी चलाने का आरोप है, दूसरे जज अयोग्य ऑक्शनर की नियुक्ति के मामले में सस्पेंड हुए हैं, जबकि एक और जज वीना रानी को भी विभागीय जांच के बीच निलंबित कर दिया गया है. लगातार हो रही इन कार्रवाइयों ने निचली अदालतों में जवाबदेही और निगरानी को लेकर नई बहस छेड़ दी है.